छत्तीसगढ़ : सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर स्थित छठ घाट पर उदयमान भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया

0
101
छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने सपत्नीक जशपुर स्थित छठ घाट परउदयमान भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी के साथ आज लोक आस्था और सूर्योपासना के पर्व छठ के पावन अवसर पर जशपुर स्थित छठ घाट पर उदयमान भगवान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज जशपुर स्थित छठ घाट पर सपत्नीक उदयमान भगवान भास्कर को उषा अर्घ्य अर्पित कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति की अनुपम लोकपरंपरा है, जो प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, सूर्य की जीवनदायिनी ऊर्जा के प्रति श्रद्धा, आत्म संयम, पवित्रता और लोककल्याण की भावना को अभिव्यक्त करती है। छठी मइया की असीम कृपा और भगवान सूर्य नारायण का दिव्य आशीर्वाद प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का नवप्रकाश लेकर आए। जय छठी मइया!”

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here