मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेश वासियों के साथ संवाद की आत्मीय और अनूठी यात्रा के स्वर्णिम 50 सप्ताह के उपलक्ष्य में प्रकाशित ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का आज लखनऊ में विमोचन किया। साथ ही, संवाद यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का वर्चुअल उद्घाटन भी हुआ।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने इस पाती के माध्यम से युवाओं, नारी शक्ति तथा अन्नदाता किसानों से लेकर श्रमिकों तक, समाज के हर उस तबके को स्पर्श करने का प्रयास किया है, जो इस व्यवस्था का किसी न किसी रूप में महत्वपूर्ण हिस्सा है। ‘योगी की पाती’ को प्रमुखता से स्थान देने हेतु विभिन्न समाचार पत्रों, डिजिटल न्यूज चैनलों तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



