मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का लखनऊ से शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “जब समाज का कोई वर्ग जनगणना से वंचित रह जाता है, तो पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाता है। विश्व के सबसे बड़े एवं भारत के पहले डिजिटल जनगणना अभियान ‘जनगणना-2027’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में स्व-गणना एवं घर-घर जनगणना की प्रक्रिया का आज लखनऊ से शुभारंभ किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आमजन से अपील करूंगा कि वे इस पूरे अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। साथ ही, जनगणना कार्य से जुड़े सभी कार्मिक पूरी सत्यनिष्ठा एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। अभियान के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



