पुणे : केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत इतिहास संशोधक मंडल द्वारा विकसित मराठा इतिहास डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट और ऑनलाइन एक्सेस पोर्टल का लोकार्पण किया

0
92
पुणे : केंद्रीय गृह मंत्री ने भारत इतिहास संशोधक मंडल द्वारा विकसित मराठा इतिहास डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट और ऑनलाइन एक्सेस पोर्टल का लोकार्पण किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पुणे में भारत इतिहास संशोधक मंडल द्वारा विकसित मराठा इतिहास डिजिटाइजेशन प्रोजेक्ट और ऑनलाइन एक्सेस पोर्टल का लोकार्पण किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत मराठा कालखंड के 10 लाख से अधिक पृष्ठों को डिजिटाइज कर शोधार्थियों और इतिहासकारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब पूरी दुनिया हमारे गौरवशाली इतिहास के इस अनमोल दस्तावेजी खजाने से एक क्लिक पर जुड़ सकेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंडल द्वारा 110 वर्षों में संजोई गई दुर्लभ धरोहरों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि शनिवारवाड़ा की सुविधाओं के उन्नयन हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ‘स्मारक साथी’ योजना के अंतर्गत समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर हुए।

News Source : Social Media

Image Source : X @AmitShah

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here