छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने बिलासपुर जिले के सेंदरी धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया

0
88
छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने बिलासपुर जिले के सेंदरी धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को बिलासपुर जिले के सेंदरी धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं धान तौलकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमारी सरकार किसानों के हितों और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी प्रति एकड़ ₹13,839 की पूरी आदान सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया है। हमारा संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिले और धान खरीदी की प्रक्रिया सुगम हो। किसान समृद्ध होंगे, तभी छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @vishnudsai

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here