इंदौर : सीएम यादव ने बीएसएफआई के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ किया

0
87
इंदौर : सीएम यादव ने बीएसएफआई के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इंदौर के यशवंत क्लब में भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित बीएसएफआई वर्ल्ड स्नूकर (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप-2026 का विधिवत शुभारंभ कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “बीएसएफआई के शताब्दी वर्ष के अवसर पर इंदौर में आयोजित वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 का आज शुभारंभ किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्नूकर खिलाड़ी श्री पंकज आडवाणी जी के साथ बिलियर्ड्स टेबल पर खेल में हाथ भी आजमाया। मध्यप्रदेश में खेलों का नया दौर शुरू हुआ है। तीन दिनों के भीतर दो अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप-2026 में लगभग 35 देशों के 150 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 19 नवंबर से एशियन वुमेंस हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 भोपाल में होगी। हमारी सरकार खिलाड़ियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगी एवं आवश्यकता पड़ने पर खेल अकादमियों के लिए भूमि सहित हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here