मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कार्बी आंगलोंग जिले के लांगवोकु में राज्य के दूसरे सैनिक स्कूल की आधारशिला रखी।यह कार्यक्रम कार्बी आंगलोंग जिले की भव्य रजत जयंती (सिल्वर जुबली) समारोह का हिस्सा था।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित 336 करोड़ रुपये की इस परियोजना को राज्य का पीडब्ल्यूडी विभाग 44,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में 30 महीनों के भीतर तैयार करेगा। इसमें 640 कैडेटों के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध होगा, जिसका उद्देश्य युवाओं की अगली पीढ़ी को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeAssam
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



