मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को बेंगलुरु के विधान सौध में आयोजित फर्स्ट कॉमनवेल्थ वीमेन पार्लियामेंटेरियंस कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “इस अवसर पर कॉमनवेल्थ कन्ट्रीज की महिला सांसदों एवं विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए विधायकों और जनप्रतिनिधियों के साथ महिला नेतृत्व और लोकतांत्रिक संस्थाओं में उनकी प्रभावी भागीदारी पर विचार साझा किए। भगवान बसवेश्वर के ‘अनुभव मंडपम’ की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा और कित्तूर की रानी चेन्नम्मा के अदम्य शौर्य की साक्षी कर्नाटक की यह धरती ज्ञान, नवाचार और प्रगतिशील चेतना की विशिष्ट पहचान रखती है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और राष्ट्र के नवनिर्माण में महिलाओं का योगदान अविस्मरणीय रहा है। आज वे शिक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, अंतरिक्ष, रक्षा और राजनीति सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं नेतृत्व से नए प्रतिमान स्थापित कर रही हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “वर्तमान समय में एआई और डिजिटल माध्यमों का उत्तरदायी एवं नैतिक उपयोग नीति निर्माण, विधायी कार्यवाही, जनसंवाद और सुशासन को अधिक प्रभावी बना सकता है। ऐसे में, टेक्नोलॉजी और एआई के इस युग में महिलाओं का डिजिटल एम्पावरमेंट तथा उनके लिए सुरक्षित साइबर स्पेस सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। महिला सांसद केवल जनप्रतिनिधि ही नहीं हैं बल्कि स्वयं में इंस्टीटूशन हैं। अनुभवी महिला जनप्रतिनिधियों की मेंटरशिप, निरंतर संवाद और कैपेसिटी बिल्डिंग के माध्यम से नई पीढ़ी के नेतृत्व को दिशा एवं सामर्थ्य प्रदान किया जाना चाहिए। मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब महिलाओं को पंचायत से पार्लियामेंट तक समान अवसर, सुरक्षित वातावरण और निर्णय प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी मिलेगी, तब लोकतंत्र की जड़ें और अधिक गहरी होंगी। महिला नेतृत्व की शक्ति, संवेदनशीलता और उत्तरदायित्व से भारत का लोकतंत्र अधिक समावेशी, पारदर्शी, जवाबदेह और सशक्त बनेगा। यही सामर्थ्य विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने का आधार बनेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



