मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने लगभग 500 पीयूसी जांच केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए 5 करोड़ रुपय की योजना को मंजूरी दी है। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “दिल्ली कैबिनेट ने लगभग 500 PUC जांच केंद्रों को आधुनिक बनाने के लिए ₹5 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत पात्र केंद्रों को ₹1-₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इन केंद्रों पर आधुनिक उपकरणों से सटीक जांच होगी, सीसीटीवी से कड़ी निगरानी रखी जाएगी और सभी केंद्रों पर एक समान मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “प्रदूषण रोकने के लिए जहां संसाधनों की जरूरत है, वहां सरकार पूरी मदद करेगी। लेकिन जांच में गड़बड़ी, नियमों की अनदेखी और लापरवाही करने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी। हर वाहन की जांच सही होगी और हर जांच केंद्र की जवाबदेही तय होगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



