मप्र : सीएम यादव ने मंदसौर के गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया

0
85
मप्र : सीएम यादव ने मंदसौर के गांधी सागर में 'उपज से उद्यम' प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंदसौर के गांधी सागर में ‘उपज से उद्यम’ प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि प्रदर्शनी में जिले के किसानों के कृषि नवाचारों, नई तकनीकों, खाद्यान्न, फल एवं मसाला उत्पादों के साथ उद्यमियों, महिला स्व-सहायता समूहों और युवाओं के स्वरोजगार प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषकों एवं उद्यमियों से संवाद कर उनके उत्पादों की निर्माण लागत, विपणन और मार्केट लिंकेज की जानकारी ली तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थस्थलों एवं पर्यटन केंद्रों पर भी ऐसे स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्थानीय उत्पादों को बाजार और उद्यमियों को नए अवसर मिल सकें।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here