मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज भोपाल में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नवनियुक्त पदाधिकारियों, नई कार्यकारिणी एवं 55 जिलों के जिला अध्यक्षों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होकर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ‘समृद्ध व्यापारी-समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प की शपथ भी दिलाई। प्रदेश के 22 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला कैट व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उद्योग और व्यापार एक-दूसरे के पूरक बनकर मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दें तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करें, यही हमारा संकल्प है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



