हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने धर्मशाला के तपोवन में 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) बैठक की अध्यक्षता की

0
57
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने धर्मशाला के तपोवन में 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला के तपोवन में 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को चिट्टे के समूल नाश के लिए जमीनी स्तर पर समन्वित प्रयास तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड कैटेगरी की सभी 246 पंचायतों में चिट्टा तस्करों और पीड़ितों की मैपिंग 15 दिसंबर से पहले पूरी करने को कहा। साथ ही, सीएम सुक्खू ने निजी नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यशैली पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के उपायुक्त को स्पीति में 200 बीघा से अधिक भूमि पर नया कारागार स्थापित करने के लिए संभावित भूमि चिह्नित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए दिसंबर में ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान शुरू किया जाएगा। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक 159 लोगों को कारागार भेजा गया है, जो देश में दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में नशा तस्करी से अर्जित लगभग 92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। सीएम सुक्खू ने बताया कि अब तक 21 पुलिस कर्मियों और अन्य विभागों के 30 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here