लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेल के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

0
92
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेल के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “अमेरिका की स्वतंत्रता के 250 वर्ष और भारत की स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 की ओर अग्रसर यात्रा के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित यह सम्मेलन दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी विश्वास और आर्थिक सहयोग की व्यापक संभावनाओं का प्रतीक है। भारत और अमेरिका 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस दिशा में संसदीय कूटनीति और लोकतांत्रिक संवाद द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती प्रदान कर सकते हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत की विशाल आर्थिक संभावनाएँ, कुशल मानव संसाधन और विनिर्माण क्षमता तथा अमेरिका की उन्नत तकनीक एवं अनुसंधान क्षमता मिलकर भविष्य की तकनीकों के संयुक्त विकास के नए अवसर खोल सकती हैं। एआई, सेमीकंडक्टर्स, स्पेस टेक्नोलॉजी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ MSMEs, स्टार्टअप्स, Women-led Entrepreneurship और स्किल डेवलपमेंट में सहयोग को बढ़ावा देना आवश्यक है। एनआईएसएआर उपग्रह मिशन और अंतरिक्ष सहयोग इस साझेदारी की वैज्ञानिक क्षमता के उदाहरण हैं। भारत में निवेश केवल एक उभरते बाजार में भागीदारी नहीं, बल्कि विश्व की सबसे महत्वपूर्ण विकास संभावनाओं से जुड़ने का अवसर है। मेरा विश्वास है कि लोकतांत्रिक कूटनीति, तकनीकी सहयोग और साझा दूरदृष्टि पर आधारित भारत-अमेरिका की यह साझेदारी नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here