मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “श्रमिकों का कल्याण और सुरक्षित भविष्य, मोदी सरकार का संकल्प! आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इस बैठक में ‘सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान’ (SWP) को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत सदस्य सेवानिवृत्ति के बाद अपनी बचत को नियमित अंतराल पर प्राप्त कर सकेंगे और शेष राशि पर रिटर्न भी मिलता रहेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय देश के करोड़ों श्रमिकों और उनके परिवारों को सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय व मजबूत आर्थिक संबल प्रदान करेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mansukhmandviya
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



