नई दिल्ली : उत्तराखंड के सीएम धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया

0
114
नई दिल्ली : उत्तराखंड के सीएम धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ किया तथा पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भरत सिंह चौधरी उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अंतर्गत उत्तराखण्ड दिवस समारोह में सहभागिता कर उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हुनरमंद स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों एवं उत्पादकों द्वारा द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। आज हमारे शिल्पकारों, कारीगरों और मातृशक्ति द्वारा तैयार उत्पाद देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के माध्यम से हम इन उत्पादों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक पैकेजिंग और आधुनिक ब्रांडिंग के साथ वैश्विक पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, ताकि स्थानीय हुनर को बड़ा बाजार और उत्पादकों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here