मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को टांडा स्थित डॉ. आर.पी.जी.एम.सी. मेडिकल कॉलेज में 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विभाग के चेयरमैन एवं विधायक आर.एस. बाली और राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा मौजूद रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस आधुनिक सुविधा से टांडा और कांगड़ा के लोगों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर व त्वरित जांच की सुविधा मिलेगी। खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए यह बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हिमाचल के हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, ताकि किसी को भी अच्छे इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



