हरिद्वार: माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर डाक टिकट का विमोचन

0
98

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर हरिद्वार में उनके जीवन, तप, त्याग, सेवा और मातृस्नेह की स्मृति में एक विशेष स्मारकीय डाक टिकट जारी किया गया। इस डाक टिकट के माध्यम से उनके असाधारण व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने व्यापक सामाजिक चेतना जागृत करने तथा युग निर्माण आंदोलन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम तथा जन्म शताब्दी समारोह के अध्यक्ष चिन्मय पांड्या सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से डाक टिकट का अनावरण किया।

आप को बता दे , इस अवसर पर वक्ताओं ने माता भगवती देवी शर्मा के तप, त्याग, करुणा एवं मातृस्नेह को याद करते हुए उनके जीवन को महिला जागरण, सेवा तथा सामाजिक चेतना की प्रेरणादायी मिसाल बताया। जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान जारी यह स्मारकीय डाक टिकट उनके विचारों, जीवन मूल्यों और सामाजिक पुनर्निर्माण में योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रतीक बनेगा। डाक टिकट के अनावरण के साथ ही समारोह में उपस्थित हजारों गायत्री परिवार के सदस्यों ने परम वंदनीय माताजी को गहरी श्रद्धा और भावुकता के साथ नमन किया।

Image source: Social media
News Source: Social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here