मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई पुलिस के लिए कई तकनीकी परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनमें नागरिकों के लिए ‘मुंबई पुलिस सिटिजन ऐप’ शामिल है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को डिजिटल पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने बताया कि 2017 में शुरू हुई कई परियोजनाएं रुक गई थीं, जिन्हें 2022 में गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुनर्जीवित किया।
आप को बता दे , मुंबई पुलिस की हर कार्रवाई में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। लगभग 50,000 टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं, जिनसे पुलिस अधिकारियों को जांच संबंधी जानकारी और वेब पोर्टल तक ऑनलाइन पहुंच मिलेगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सिटिजन ऐप को उत्कृष्ट विचार बताया, जिससे नागरिक यह जान सकेंगे कि वे किस पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार में हैं। उन्होंने कहा कि राज्य धीरे-धीरे डिजिटल पुलिसिंग की ओर बढ़ रहा है। एमपीआईएस को एक उत्कृष्ट एकीकृत मंच तथा एएनसी वैन को ‘नशा मुक्त भारत’ के लिए महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि यह नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करता है।
Image source: Social media
News Source: Social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



