उत्तराखंड के सीएम धामी ने हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की

0
80
उत्तराखंड के सीएम धामी ने हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि इस दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सीएम धामी ने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम, समर्पण और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही संगठन की शक्ति है। सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए जनसेवा और प्रदेश के विकास के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सह प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन, सांसद व सह प्रभारी बांसुरी स्वराज समेत सांसदगण, कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण समेत सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here