बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

0
81
बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सीने में तकलीफ होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। करीब आठ महीने पहले ही बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वडकुते पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़े थे और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रह चुके थे। अक्टूबर 2019 में उन्होंने एनसीपी छोड़कर बीजेपी का दामन थामा। 2021 में उन्हें हिंगोली बीजेपी जिलाध्यक्ष बनाया गया और उन्होंने हिंगोली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रमुख तथा प्रभारी की भूमिका भी निभाई। शेळी-मेंढी महासंघ के अध्यक्ष रह चुके वडकुते महाराष्ट्र में धनगर समाज के प्रमुख नेता माने जाते थे। उनकी पहचान अनुभवी, प्रखर और बेदाग छवि वाले राजनेता के रूप में थी।

News Source : Social Media

Image Source : X @PiyushGoyal

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here