सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता की

0
83
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में सहभागिता कर विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत, राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, चांसलर डॉ. हरमोहिंदर सिंह बेदी, कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “शिक्षा का स्वरूप आज तेजी से बदल रहा है। एआई जैसी आधुनिक तकनीकें ज्ञान और नवाचार के नए अवसर उपलब्ध करा रही हैं। युवाओं को तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना है। हिमाचल सरकार प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, पहुँच और समानता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने प्रदेश के 156 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध किया है और अगले वर्ष 100 और शिक्षण संस्थानों को सीबीएसई से संबद्ध करने का लक्ष्य है। हमीरपुर में प्रदेश का पहला साइंस कॉलेज भी स्थापित किया जा रहा है। स्कूलों में समानता को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों के जाति संबंधी कॉलम को हटाने का निर्णय लिया गया है, जबकि उन्हें मिलने वाली सुविधाएँ पूर्ववत जारी रहेंगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here