उत्तराखंड : सीएम धामी से आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की

0
89
उत्तराखंड : सीएम धामी से आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड तथा उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “शासकीय आवास पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड एवं उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिसंबर 2026 से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, सहायिकाओं एवं भोजनमाताओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आंगनबाड़ी बहनें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों के प्रारंभिक विकास के साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव समाज के लिए अमूल्य है। हमारी सरकार के लिए आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान और उनका आर्थिक सशक्तिकरण केवल एक दायित्व नहीं बल्कि संवेदनशीलता और कृतज्ञता का विषय भी है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here