मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दरभंगा के डाॅ. नागेन्द्र झा स्टेडियम में 346 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज डाॅ. नागेन्द्र झा स्टेडियम, दरभंगा में ₹346 करोड़ से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही, जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इससे पूर्व किला परिसर स्थित प्रसिद्ध माँ श्यामा माई मंदिर में दर्शन-पूजन कर बिहार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @samrat4bjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



