मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने बताया कि सीएम सरमा ने प्रधानमंत्री को 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, असम सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने सहर्ष यह निमंत्रण स्वीकार कर लिया है और समारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMOfficeAssam
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



