मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को जशपुर जिले के ग्राम पमशाला में 1.97 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इसके तहत चार गांवों में 1.20 करोड़ रुपए की लागत से महतारी सदनों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, सामुदायिक भवन, सड़क और पुलिया निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। सुशासन सरकार गांवों के विकास और माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “प्रदेश के हर क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार और नागरिकों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में आज जशपुर जिले के ग्राम पमशाला में आयोजित कार्यक्रम में सपत्नीक शामिल होकर ₹1.97 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। महतारी सदन, सामुदायिक भवन और सड़क अधोसंरचना से जुड़े ये कार्य महिला सशक्तिकरण और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



