मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ल्यूमिनेसेंस डेटिंग प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि कार्यक्रम में सीएम यादव ने डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर गैलरी का शुभारंभ कर अवलोकन भी किया और नवाचारों की जानकारी प्राप्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘महाकाल : द मास्टर ऑफ टाइम’ कॉफी टेबल बुक एवं राष्ट्रीय शोधार्थी समागम का विमोचन किया। साथ ही मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (एमपीसीएसटी) और धनुष क्वांटम प्राइवेट लिमिटेड के बीच एमओयू संपन्न हुआ।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



