मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में खेल विभाग की समीक्षा बैठक कर दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राज्य में प्रस्तावित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार में खेल कैलेंडर जारी करने तथा प्रभारी मंत्रियों की प्रत्येक महीने कम से कम एक खेल कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवधि में बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह, मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन लॉन्च, एफआईई कैडेट/जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप, एफआईएच प्रो लीग और राजगीर मैराथन सहित कई महत्वपूर्ण खेल आयोजनों का आयोजन प्रस्तावित है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खेल परिसरों का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर उन्हें संबंधित खेल संघों को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया, ताकि उनका बेहतर उपयोग एवं रखरखाव सुनिश्चित हो सके। साथ ही, मुख्यमंत्री ने बिहार में खेल उपकरण निर्माण उद्योग को बढ़ावा देने, पारंपरिक एवं जनजातीय खेलों को प्रोत्साहित करने तथा महिला योग सप्ताह, वरिष्ठ नागरिकों के वॉकाथॉन, ई-स्पोर्ट्स, कबड्डी लीग जैसे आयोजनों के माध्यम से खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



