जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष शबद कीर्तन में हुए शामिल

0
115
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष शबद कीर्तन में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर जयपुर के राजापार्क में आयोजित विशेष शबद कीर्तन में शामिल हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ““वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह” आज श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर जयपुर के राजापार्क में आयोजित विशेष शबद कीर्तन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु नानक देव जी का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, समानता और मानवता का संदेश देता है। उनकी महान शिक्षाएं सदैव हमें प्रेम, सद्भाव और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here