नई दिल्ली: संविधान दिवस पर पीएम मोदी का देशवासियों के नाम संदेश, संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने और ‘इंडिया फर्स्ट’ का आह्वान

0
95

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से संविधान की भावना को बनाए रखने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया है। अंग्रेजी और हिंदी के दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित एक विशेष लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 1949 में संविधान को अपनाए जाने के ऐतिहासिक क्षण को याद किया। उन्होंने कहा कि संविधान की गूंज केवल संसद और न्यायालयों की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे नागरिकों विशेषकर युवाओं की सामूहिक चेतना का अभिन्न अंग बनना चाहिए। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के निर्णय का उद्देश्य संविधान के साथ जनता के जुड़ाव को गहरा करना था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनकी महानता आधुनिक संविधान का निर्माण करते समय भारत की समृद्ध परंपराओं और सभ्यतागत ज्ञान से व्यापक प्रेरणा लेने में निहित थी। अपनी व्यक्तिगत जीवन यात्रा साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह संविधान की ही शक्ति है जिसने बिना किसी जन्मजात विशेषाधिकार के एक साधारण परिवार में जन्मे व्यक्ति को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की सेवा करने का दायित्व निभाने में सक्षम बनाया।

आप को बता दे , प्रधानमंत्री मोदी ने वंचित वर्गों के जीवन स्तर को सुधारने और अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, मुद्रा और पीएम-स्वनिधि जैसी विभिन्न सरकारी पहलों का उल्लेख किया। विश्व बैंक की एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने रेखांकित किया कि डिजिटल तकनीक और यूपीआई जैसे मंच सभी बाधाओं को पार करते हुए उन अवसरों को प्रत्येक नागरिक की पहुंच में ला रहे हैं जो कभी कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों तक ही सीमित थे, जिससे समावेशिता का संवैधानिक आदर्श आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 और 35ए को निरस्त किए जाने से जम्मू-कश्मीर में संविधान का पूर्ण कार्यान्वयन संभव हुआ और समाज के सभी वर्गों को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुए। नक्सलवाद के सफल उन्मूलन पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अंततः बिना किसी भय के अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर सके। अंत में श्री मोदी ने यह भी जोड़ा कि उन असाधारण महिलाओं के योगदान को स्वीकार किए बिना हमारे संविधान की यात्रा अधूरी रहेगी जिन्होंने इसे आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Image source: PMO / Social Media (X)
News Source: PMO / Social Media (X)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindiHindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here