मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी कोऑपरेटिव स्पिनिंग एंड वीविंग मिल में स्वतंत्रता सेनानी और लोकमत मीडिया समूह के संस्थापक स्वर्गीय जवाहरलाल दर्डा (बाबूजी) की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाबूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उपराष्ट्रपति ने एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता, पत्रकार और दूरदर्शी नेता के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। उन्होंने जनसेवा, ग्रामीण विकास और समाज कल्याण के प्रति बाबूजी के आजीवन समर्पण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बाबूजी के आदर्श और उनकी विरासत आज भी पीढ़ियों को प्रेरित कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



