मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को अपने बीकानेर प्रवास के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सुविधाओं का शुभारंभ किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज संसदीय क्षेत्र बीकानेर प्रवास के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, बीकानेर में ओपीडी सुविधाओं का शुभारंभ किया एवं उपस्थित चिकित्सकों, विद्यार्थियों तथा गणमान्यजनों के साथ प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एवं आयुर्वेद के महत्व पर विस्तृत संवाद किया। इस ओपीडी सुविधा के प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ आमजन तक पहुँचेगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



