मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में अभियोजन विभाग द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “देहरादून में अभियोजन विभाग द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मंथन’ कार्यक्रम में सहभागिता कर उपस्थित जनता-जनार्दन को संबोधित किया तथा सभी को संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियोजन विभाग को और अधिक सशक्त, सक्षम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। ‘भारत रत्न’ बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के नेतृत्व में संविधान सभा के सदस्यों द्वारा निर्मित हमारा संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता एवं मौलिक अधिकारों का आधार स्तंभ है। संविधान की मूल भावना के अनुरूप प्रदेश में न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अभियोजन विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने, अभियोजन अधिकारियों के प्रशिक्षण, आधुनिक तकनीक के उपयोग, मामलों की डिजिटल निगरानी तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही, न्यायालयों में प्रभावी पैरवी, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन एवं उनके सशक्त प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दोषियों को सजा दिलाने और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



