भोपाल : सीएम यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में आयोजित ‘संविधान दिवस उत्सव’ में सहभागिता की

0
72
भोपाल : सीएम यादव ने संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा परिसर में आयोजित 'संविधान दिवस उत्सव' में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज संविधान दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में आयोजित ‘संविधान दिवस उत्सव’ में सहभागिता की और अपने विचार साझा किए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘विधायिनी’ का विमोचन किया। साथ ही, संविधान दिवस के उपलक्ष्य में परिसर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन भी किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here