मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोंडा में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती जनपदों के 46,800 छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को आज गोंडा में टैबलेट वितरित किए। पूर्ण विश्वास है कि ये टैबलेट ‘नए उत्तर प्रदेश’ के नौजवानों की प्रतिभा को सशक्त मंच प्रदान करने में सहायक सिद्ध होंगे। सभी लाभार्थी युवा साथियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



