मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को पंचकूला में श्रीमुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “आज पंचकूला में श्रीमुक्तिनाथ वेद विद्याश्रम (संस्कृत गुरुकुल) के रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होकर गौरव की अनुभूति हुई। भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं और संस्कृत भाषा का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी अमूल्य धरोहर है। गुरुकुल परंपरा ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण का सशक्त माध्यम रही है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस पावन अवसर पर गुरुकुल परिवार को 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह संस्थान इसी प्रकार ज्ञान और संस्कारों की ज्योति प्रज्वलित करता रहे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



