केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने काशी तमिल संगमम् के पाँचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

0
63
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने काशी तमिल संगमम् के पाँचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार को वाराणसी के नमो घाट पर काशी तमिल संगमम् के पाँचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “काशी की पवित्र गंगा से लेकर तिरुक्कुरल की समृद्ध साहित्यिक परंपरा तक, काशी और तमिलनाडु के बीच का संबंध भारत की साझा सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-विरासत का प्रतीक रहा है। आज काशी तमिल संगमम् 5.0 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में अनेक विद्वान, शिक्षाविद् और प्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए, इस संस्करण की थीम ‘तिरुक्कुरल पयिल्वोम – तिरुक्कुरल अभ्यास करें’ रखी गई है। इस आयोजन में तमिलनाडु से लगभग 1,400 प्रतिनिधि और देशभर के 1,380 उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी सहभागिता कर रहे हैं। तिरुक्कुरल के 1,330 दोहों में समाहित नैतिकता, सुशासन और मानवीय मूल्यों की शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। इन अमूल्य विचारों को 50 भाषाओं में पुस्तकों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने की पहल इस ज्ञान-परंपरा को और व्यापक बनाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से उन्हें भारत की समृद्ध ज्ञान-विरासत से जोड़ने का प्रयास एनईपी 2020 की भावना को साकार करता है। काशी तमिल संगमम् 5.0 हमारी गौरवशाली सभ्यतागत विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ते हुए सांस्कृतिक चेतना और ज्ञान-आधारित विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त कर रहा है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @JoshiPralhad

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here