मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “गुरुग्राम में आधुनिक, सुगम और प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन को नई गति! आज गुरुग्राम में 100 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें शहर के 20 रूटों पर संचालित होंगी। साथ ही सेक्टर-48 में नए ई-बस डिपो का उद्घाटन कर स्थानीय निवासियों को समर्पित किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बढ़ते गुरुग्राम की जरूरतों के अनुरूप सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छ एवं आधुनिक शहरों का निर्माण हमारी प्राथमिकता है। ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को साकार करने में ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



