हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

0
68
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला में रोबोटिक सर्जरी सुविधा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आधुनिक चिकित्सा तकनीक को बढ़ावा देने और मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि चमियाणा, आईजीएमसी शिमला, मेडिकल कॉलेज टांडा और नेरचौक में मरीजों को रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मात्र 15 महीनों में 1,100 से अधिक रोबोटिक सर्जरी करके हमारे चिकित्सकों ने शानदार मिसाल कायम की है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में सप्ताह के सातों दिन रोबोटिक सर्जरी की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम सुक्खू ने आगे कहा कि इस तकनीक की मदद से कोलन सर्जरी, प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी और किडनी ट्रांसप्लांट जैसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here