उत्तरकाशी में बर्फीले तूफान में फंसे 29 पर्वतारोही, बचाव कार्य जारी

0
244

उत्तरकाशी के द्रौपदी का डांडा-2 पहाड़ की चोटी पर बर्फीले तूफान में करीबन 29 पर्वतारोहियों के फंसने की खबर है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ये पर्वतारोही अपने अभियान के दौरान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। सभी पर्वतारोही नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के हैं। ये सभी पर्वतारोहण की ट्रेनिंग ले रहे थे। मीडिया में आई खबर के अनुसार, 29 में से 8 लोगों को बचा लिया गया जबकि 21 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। इन लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है।

इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों को बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। मीडिया की माने तो, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रक्षा मंत्री से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन में रफ्तार लाने के लिए सेना की मदद लेने का अनुरोध किया गया है। मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, NDRF, SDRF और ITBP का रेस्क्यू जारी है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here