हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस को एक और झटका, महासचिव आश्रय शर्मा ने पार्टी छोड़ी

0
220

पंडित सुखराम के पोते और भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। ज्ञात हो कि, आश्रय के पास कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, सोशल मीडिया चेयरमैन और हमीरपुर जिला प्रभारी का कार्यभार था। आश्रय ने मंडी में प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस में बिताया समय कभी नहीं भूलूंगा। हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता का प्यार मिला। 2019 में चुनाव लड़ा। यह मेरे दादा पंडित सुखराम की इच्छा थी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आश्रय शर्मा ने कहा कि पूरे इलाके का दौरा करूंगा। सुखराम के समर्थकों को एकत्र करूंगा। मुख्यमंत्री जयराम के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास हुआ है। मंडी से सीएम की कुर्सी कभी गवाने नहीं दूंगा।

मीडिया की माने तो, हिमाचल प्रदेश में मंडी से पूर्व दिवंगत दिग्गज नेता पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, वह भाजपा में शामिल होंगे, इसको लेकर संशय पैदा हो गया है। मंडी में इस्तीफा देने के बाद आश्रय शर्मा ने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here