भूकंप से कांपी छत्तीसगढ़ की धरती, लोगों ने महसूस किए भूकंप के झटके

0
188

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार की सुबह-सुबह धरती कांप उठी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आज सुबह 5.28 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकलते देखे गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी है। मीडिया की माने तो, भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। हालांकि यह भूकंप सुबह उस समय आया, जब अधिकतर लोग सो रहे थे। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह भूकंप आज सुबह 5.28 बजे आया। इस दौरान ज्यादातर लोग लोग घरों में सो रहे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 आंकी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। मीडिया की माने तो, धरती डोलने की वजह से लोग सहमे हुए नजर आए।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here