भारतीय जनता पार्टी 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाएगी

0
211

भारतीय जनता पार्टी इस महीने की 7 तारीख से 20 तारीख तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है। इसके अंतर्गत आज जल जीवन मिशन पर ध्‍यान केन्द्रित किया जा रहा है।

पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली में  बताया कि  2014 में जब भाजपा सत्ता में आई थी, तब केवल 16 दशमलव सात पांच प्रतिशत घरों में नल से जल की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन जल जीवन मिशन शुरू होने के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 48 दशमलव छह दो प्रतिशत हो गई है। श्री त्रिवेदी ने बताया कि इस महीने की सात तारीख तक 9 करोड़ 40 लाख घरों में नल जल की सुविधा उपलब्‍ध कराई जा चुकी थी। उन्‍होंने बताया कि जल जीवन मिशन के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में 40 हजार करोड़ रुपये थे और 2022-23 के बजट में 60 हजार करोड रूपये आवंटित किए गए हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here