मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी

0
497

मणिपुर में, आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक उपाय किए हैं। मतदान सुबह सात बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक चलेगा। राज्‍य में मतदान दो चरणों में होना है। आज पहले चरण में छह ज़िलों की अड़तीस सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें से एक सीट अनुसूचित जाति के लिए और 8 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। आज जिन जिलों में चुनाव हो रहे हैं, वे हैं- इम्फाल ईस्ट और इम्फाल वेस्ट, बिष्णुपुर, फेरजॉल, चूड़ाचांदपुर और कांगपोक्पी। आज के चुनाव के लिए एक हजार सात सौ 21 मतदान केन्‍द्र बनाये गये हैं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here