2022 बहुत ही प्रेरक व अद्भुत रहा, इसमें देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए- पीएम मोदी

0
229

मीडिया सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि, 2022 कई मायने में बहुत ही प्रेरक और अद्भुत रहा। इस वर्ष भारत ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे किए और अमृतकाल का प्रारंभ हुआ। उन्होंने कहा कि, इस साल देश ने नई रफ्तर पकड़ी और सभी देशवासियों ने एक से बढ़कर एक काम किए। मन की बात में पीएम मोदी ने बताया कि, आज़ादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। 6 करोड़ से ज़्यादा लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी भी भेजी। इस साल भारत को G20 समूह की अध्यक्षता की ज़िम्मेदारी भी मिली है। साल 2023 को G20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज दुनिया भर में धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार भी मनाया जा रहा है। यह ईसा मसीह के जीवन, उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। मैं आप सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि, 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है। अगस्त के महीने में चला ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भला कौन भूल सकता है। वो पल थे हर देशवासी के रौंगटे खड़े हो जाते थे। आजादी के 75 वर्ष के इस अभियान में पूरा देश तिरंगामय हो गया। उन्होंने बताया कि, साल 2022 एक और कारण से हमेशा याद किया जाएगा। ये है, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार। देश के लोगों ने एकता और एकजुटता को celebrate करने के लिए भी कई अद्भुत आयोजन किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में कहा कि, आज, हम सबके श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। वे भारत को हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले गए। मैं एक बार फिर अटल जी के ह्रदय से नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि, आप सभी ने मुंबई के Tata Memorial centre के बारे में जरूर सुना होगा। इस संस्थान ने Research, Innovation और Cancer care में बहुत नाम कमाया है। इस Centre द्वारा की गई एक Intensive Research में सामने आया है कि Breast Cancer के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है।

पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में बताया कि, हमने भारत से स्मॉल पॉक्स, पोलियो, गिनी वॉर्म जैसी बिमारियों को समाप्त करके दिखाया है। एक और बिमारी समाप्त होने की कगार पर है जिसका नाम काला अजार है। यह बीमारी बिहार और झारखंड के 4 ज़िलों में सिमट के रह गई है। हम भारत को 2025 तक TB मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

आज मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि, दिल्ली के AIIMS में भी एक प्रयास किया जा रहा है। यहां हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को validate करने लिए छह साल पहले Centre for Integrative Medicine and Research की स्थापना की गई। इसमें Latest Modern Techniques और Research Methods का उपयोग किया जाता है।

 

Image Source : Twitter (@AHindinews)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #PMModi #MannkiBaat #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here