रामायण मंदिर : बडा विशाल मंदिर बनेगा, जहां रुकी थी भगवान श्रीराम की बारात

0
185

बिहार में दुनिया का सबसे बडा विशाल राम मंदिर बनने जा रहा है। जहां भगवान श्रीराम की बारात रुकी थी और यहीं विश्व का सबसे विशाल शिवलिंग भी स्थापित होगा। दक्षिण भारत के एक्सपर्ट विराट रामायण मंदिर के शिखर का निर्माण करेंगे और मंदिर का शिखर अंकोरवाट मंदिर से भी ऊंचा होगा।

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कैथवालिया इलाके में दुनिया के सबसे बड़े ‘रामायण मंदिर’ का निर्माण होने जा रहा है। मान्यता है कि यहां पर भगवान श्रीराम की बारात रुकी थी। जानकारी है कि यह भगवान श्रीराम का दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां 125 एकड़ जमीन पर बनेगा विराट रामायण मंदिर। यह विशाल रामायण मंदिर 270 फीट ऊंचा होगा, जो हिन्दू मंदिर के दृष्टिकोण से दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा। इसकी लंबाई लगभग 1080 फीट और चौड़ाई 540 फीट है। विराट रामायण मंदिर परिसर के तीनों साइड रोड है। अयोध्या से जनकपुर तक बन रहा राम-जानकी मार्ग विराट रामायण मंदिर से होकर गुजरेगा। पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से बनवाए जा रहे इस मंदिर के निर्माण का काम नोएडा की कंपनी को दिया गया है। ट्रस्ट के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर की लागत 500 करोड़ होगी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here