श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्ष के निवास में कल आग लगा दी गई

0
188

श्रीलंका में पश्चिमोत्तर प्रांत के कुरुनेगाला में प्रधानमंत्री महिन्दा राजपक्ष के निवास में कल आग लगा दी गई। इसके कुछ घंटे पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था। कल सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने मोरातोआ के मेयर समनलाला फर्नान्डो और सांसद सनत निशांथ, रमेश पैथिराना, महिपाल हेराथ, थिसा कुट्टुराछी और निमाल लांजा के निवास को भी आग के हवाले कर दिया। विद्यार्थियों सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और राजनेताओं तथा अधिकारियों के निवास पर हमले करने लगे। डेली मिरर की खबरों के अनुसार श्रीलंका पोदुजना पेरामुना के कुछ कार्यालयों में भी आग लगा दी गयी। वीराकेतिया प्रादेशीय सभा के अध्यक्ष के निवास पर गोलीबारी में दो लोग मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए।
प्रधानमंत्री के इस्तीफा सौंपने और आर्थिक संकट से निपटने के लिए सर्वदलीय अन्तरिम सरकार के गठन के आह्वान के बावजूद श्रीलंका में उथल-पुथल जारी है।

 

courtesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here