उप्र : सरकार ने भिक्षावृत्ति से विमुक्त हुए बच्चों को स्वीकृति-पत्र के साथ ही शैक्षणिक सामग्री वितरित की

0
109

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके तहत आज लखनऊ में 102 बच्चों को चिन्हित करके उन्हें भिक्षावृत्ति के काम से मुक्त कराया गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,  इन्हें सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। उसी के तहत CM योगी ने आज बच्चों को भिक्षावृत्ति मुक्त प्रमाण पत्र के साथ ही शैक्षिक किट भी प्रदान किया। CM योगी ने कहा कि आज 102 बच्चों को बाल सेवा योजना के साथ जोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन उम्मीद संस्थान को इसके लिए धन्यवाद। भिक्षा प्राचीन काल के भारत में काम की परंपरा थी। लेकिन, अब यह व्यवसाय के साथ जुड़ा तो खतरनाक हो गया। बच्चों को सुनहरे भविष्य के लिए योजनाओं के तहत आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्हें गिरोह विकलांग बनाकर कर भिक्षा मंगवाते हैं। CM योगी ने कहा, “2017 से प्रदेश में 1 करोड़ 91 लाख बच्चों को योजना का लाभ दिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों को पढ़ाई का समान दिया जा रहा है। कोरोना की चपेट में आने के कारण जिन बच्चों के अभिभावकों की जान गई उनका सर्वे कराया। जो स्कूल नहीं जा पा रहे थे, उन्हें मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्कूल भेजा गया।”

मीडिया सूत्रों के अनुसार, सामान्य बच्चों की तरह जीवन देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लाई गई इस योजना के तहत सरकार बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षित करेगी। वहीं सरकार द्वारा 2500 रुपए प्रतिमाह भी दिया जाएगा। जिससे कि बच्चों को दोबारा भिक्षावृत्ति की ओर जाने से रोका जा सके।

Image source: social media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here