शिवसेना में टूट के बाद भी महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एक-एक कर पार्टी के कई नेता उद्धव का साथ छोड़ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का दामन थाम चुके हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) को अलविदा कह दिया है। नीलम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गई हैं।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, एकनाथ शिंदे ने पार्टी का पटका ओढ़ाकर नीलम का स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। नीलम गोरे वर्तमान में विधान परिषद की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने विधान परिषद में शिवसेना के प्रतिनिधि के तौर पर काम किया है। उनके पास शिवसेना के प्रवक्ता और उपनेता का पद भी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



