उत्तराखंड: पंतनगर हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में एक साल में ही 55.9 फीसदी की वृद्धि हुई है – AAI

0
130
उत्तराखंड: पंतनगर हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में एक साल में ही 55.9 फीसदी की वृद्धि हुई है - AAI
Image Source : Twitter @AAI_Official

उत्तराखंड के पंतनगर हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में एक साल में ही 55.9 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह जानकारी एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने एक ट्वीट के माध्यम से दी। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने आज ट्वीट कर कहा कि – “उत्तराखंड का पंतनगर अपने शैक्षणिक संस्थान के लिए प्रसिद्ध है। भाविप्रा के पंतनगर हवाई अड्डे से बेहतरीन यात्री सुविधाओं और अन्य शहरों के साथ अच्छी कनेक्टिविटी के कारण यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में एक साल में ही 55.9 फीसदी की वृद्धि हुई है।”

साथ ही एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने बताया कि यात्री आवागमन मई 2022 में 8,885 यात्रियों से बढ़कर मई 2023 में 13,851 यात्री हो गया है।

Courtsey : Twitter @AAI_Official

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #breakingnews #headlines #headline #newsblog #PantNagarAirport #AirportsAuthorityofIndia #India

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here