UAE राष्ट्रपति शेख खलीफा का हुआ निधन, देश में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

0
201

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। वे 73 वर्ष के थे। स्टेट न्यूज एजेंसी डब्ल्यूएएम ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी शेयर की है। शेख खलीफा के निधन पर दुनिया भर के लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। राष्ट्रपति जायद अल नहयान पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 73 साल थी।

राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के बाद सरकार की तरफ से 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है। 40 दिन तक राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here